मधेपुरा, जुलाई 30 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंडल उर्फ हरेंद्र मंडल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में कृषि के लगभग एक सौ बंद पड़े ट्रांसफार्मर शीघ्र चालू किया जाए। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि जहां तार लगता है उसे काट लिया जाता है। बीस सूत्री उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे जल जमाव और नल जल की समस्या का मामला उठाया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने कहा शीघ्र ही जल जमाव की समस्या का स्थायी निदान किया जाएगा। बीस सूत्री सदस्य अशोक साह ने पटोरी पंचायत में नल जल की समस्या पर सवाल उठाया। बैठक मे संजय पाठक ने बिजली विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.