भागलपुर, जनवरी 15 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ थाना क्षेत्र के कृष्ण टोला में एक सप्ताह पूर्व गला दबाकर की गई किशोर हत्याकांड की घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। ‌बताया गया कि चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड तीन के कृष्ण टोला निवासी मन सुरी यादव का पुत्र शरद यादव का शव बीते शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे घर के पास अवस्थित शौचालय टंकी के पास नग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया था। घटना के बाद मृतक किशोर की मां उषा देवी और पिता मंसूरी यादव ने गला घोट कर गांव के ही पिता पुत्र सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक किशोर तीन भाई तथा तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था। ग्रामीणों की माने तो मृतक के पिता करीब डेढ़ महीने से भागलपुर जिलें के नवगछिया नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थें। मृतक की मां स्वय...