भागलपुर, अक्टूबर 6 -- आलमनगर, एक संवाददाता चक्रवात से जहां आम लोग त्राहीमाम है। वहीं औराडीह स्थित वेयरहाउस पंकज सिंह को भी भारी नुकसान पहुंची है। करीब 1200 टन क्षमता वाली इस वेयरहाउस में कंपनी द्वारा करीब 1160 टन मक्का का भंडारण किया गया। जहां चक्रवात के दौरान ऊपर से चदरा उड़ जाने के कारण उसमें भंडारण किया गया मक्का को भारी नुकसान पहुंच रही है। इतना ही नहीं चदरा उड़ने के बाद भीषण बारिश से गोदाम में भारी मात्रा में पानी फैल गया। जिससे भंडारण किया गया मक्का को भारी क्षति पहुंचाने की बात कही जा रही है। जो व्यापारियों के लिए भारी नुकसानदेह साबित हो सकता है। अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि वेयरहाउस में क्षतिपूर्ति के लिए उद्योग विभाग से संपर्क करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...