भागलपुर, जून 29 -- ग्वालपाड़ा। बीते शनिवार की रात अरार थाना पुलिस द्वारा चलाए गए समकालीन अभियान के दौरान दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सुभाष रजक सुखासन पंचायत के कमलपुर गांव का रहने वाला है। दूसरा वारंटी केवल यादव बिशनपुर अरार का रहने वाला है। उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज अलग - अलग मामलों में दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...