भागलपुर, फरवरी 1 -- पुरैनी। मुख्यालय के डुमरैल चौक पर यात्री शेड नहीं रहने से शीतलहर के समय में यात्रियों को खुले आसमान में खड़े रहना विवस हो रहे है। प्रत्येक दिन इस चौक से बड़ी संख्या में यात्री अन्य जगहों के लिए सफर करते है। लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का सुबह से हीं आना जाना शुरू हो जाता है। अहले सुबह दुकान खुले नहीं रहने से एस एच 58 के किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में तेज रफ्तार से वाहन को निकालने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...