अररिया, मार्च 18 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत वार्ड दो में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे फूल तोड़ने पर एक छह वर्षीय बच्ची की बेरहमी से पिटाई किए जाने से लोगों का आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने गंभीर हालत में घायल बच्ची को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला। कड़ी मसक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया गया और आरोपी के सपरिवार को हिरासत में लिया गया। घटना को लेकर बताया गया कि स्थानीय विलास मंडल की 6 वर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी स्थानीय पंकज झा के दरवाजे पर लगे फूल को तोड़ लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.