भागलपुर, अगस्त 20 -- मधेपुरा। कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुर्यनारायण राम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला अध्याय ने राजीव गांधी को दूर दृष्टि वाला नेता बताया। उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व मंत्री रविन्द्र चरण यादव ने अपने संबोधन में राजीव गांधी को याद किया। वहीं किसान सह कांग्रेस नेता संदीप यादव ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत के आधुनिकीकरण, उदारीकरण समेत देश के सभी वर्गों के लिए काम किया। संदीप यादव ने कहा कि आज देश के विकट पर परिस्थिति में लोग राजीव गांधी के शासन को शिद्दत से याद कर रहे हैं। मौके पर अरुण यादव, शत्रुघ्न भगत, मो. शमीम साहब, राजा मोहमद नईम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.