भागलपुर, जून 11 -- चौसा, निज संवाददाता। मुख्यालय स्थित दुर्गा कला मंच पर बुधवार को संत कबीर साहेब का दों दिवसीय विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। सत्संग समारोह को संबोधित करते संत कबीर आश्रम सहरसा के परम पूज्य संत श्री ज्ञान देव साहेब ने कहा कि ईश्वर एक है परमात्मा व सभी प्रकार के अध्यात्म में भी एक ही है। लेकिन उनके पास पहुंचने के लिए रास्ते अलग अलग बनाए गए है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में चलने के दौरान ही मनुष्य को अध्यात्मिक ज्ञान नहीं रहने के कारण वे अज्ञानता से भटकने लगते हैं, और उन्हें अध्यात्म तथा परमात्मा की मंजिल तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोद साहेब ने कहा कि संत महापुरुष अपने लिए शरीर धारण नहीं करते हैं, जिस प्रकार नदी का पानी और वृक्ष का फल और वृक्ष के लिए नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.