भागलपुर, जून 12 -- चौसा, निज संवाददाता। टेंपो चालक को गोली मारने की घटना के पन्द्रह दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकी है। टेंपो चालक को गोली मारने की घटना में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि पुरैनी थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार के वार्ड 7 निवासी रामजी शाह का पुत्र फूलचंद साह (43) मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे नवगछिया जीरोमाइल में सवारी को छोड़कर खाली टेंपो के साथ अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में भरगामा जीरो माइल से नवगछिया जीरोमाइल जाने वाली फोर लाइन की सड़क पर खलीफा टोला के पास कुछ बदमाशों ने टेंपो चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बाद बदमाशों द्वारा टेंपो चालक से नगदी रुपया तथा मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.