अररिया, सितम्बर 2 -- कुमारखंड। स्थानीय पुराना थाना भवन के समीप ट्रक की ठोकर से जख्मी युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गत सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल चालक एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक राजीव रंजन ने प्राथमिक इलाज कर बालक को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि लक्ष्मीपुर चंडीस्थान के केवटगामा वार्ड 13 निवासी मो. मजेबुल का 15 वर्षीय पुत्र गसुलबड़ा आलम साइकिल से कुमारखंड बाजार जा रहा था। पुराने थाना भवन के समीप पीछे से आ रहे ट्रक की चेपट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.