भागलपुर, फरवरी 13 -- आलमनगर, एक संवाददाता । विश्वविद्यालय के निर्देश पर आरकेजेएल कॉलेज के छात्र व शिक्षकों ने गांव में लोगों के बीच नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार की दोपहर रामखेलावन झाड़ीलाल डिग्री महाविद्यालय खुरहान के बैनर तले प्राचार्य सुनीता कुमारी के नेतृत्व में कॉलेज कर्मी और छात्र-छात्राओं ने खुरहान पंचायत के भागवतपुर टोला में नशीली दावों के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे प्राचार्य ने बताया कि गांव टोले व मोहल्ले में नई पीढ़ी के बच्चों और युवा वर्गों में बढ़नी नशीली दवा के लत की रोकथाम एवं उसके उन्मूलन के लिए हमलोग समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रयासरत रहेंगे। ताकि समाज के भविष्य को बचाया जा सके। समाज के नाबोध और नासमझ बच्चों में कुछ लोग अपनी निजी स्...