भागलपुर, मार्च 27 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा बाजार में वर्षों पूर्व एनएच 106 के दोनों किनारे पक्का नाला का काम शुरू होने से लोगों को उम्मीद थी कि इससे गंदे पानी के निस्तारण में कोई समस्या नहीं आएगी। बारिश के मौसम में सड़क पर जलजमाव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा। लेकिन लोगों का यह सपना आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि शुरू में निर्माण कार्य द्रुत गति से जारी रहा। इसके लिए आनन - फानन में सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर बाजार के इकलौते सार्वजनिक शौचालय और यात्री पड़ाव को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। सड़क किनारे अवस्थित देवी - देवताओं की प्रतिमाओं को भी बेदखल होना पड़ा। प्रशासन की सक्रियता से लोगों को पूरा उम्मीद था कि नाला निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी। लेकिन आधे - अधूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.