भागलपुर, मई 25 -- मधेपुरा। ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि जबतक आतंकवादी और आतंकवादी संगठन रहेगा तबतक ऑपरेशन सिन्दूर जारी रहेगा। वे रविवार को मधेपुरा के आलमनगर पहुंचे। एमएस बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होना होगा। हमें मेच्योर पॉलीटिशियन बनने की आवश्यकता है। राष्ट्र की सुरक्षा पर बयान देने से पहले लोगों को 50 बार सोचना चाहिए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में मां के सामने बेटा छीन लिया। पत्नी के सामने पति को छीन लिया गया। यह बहुत ही कायराना हरकत है। हिंदुस्तान चाहता है कि आमलोगों का कत्लेआम नहीं हो। भारत सिर्फ आतंकवाद और आतंकवादियों का सफाया चाहता है। आतंकवादियों का सफाया चाहता है इसलिए विलंब हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.