भागलपुर, जनवरी 23 -- मधेपुरा निज संवाददाता। बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू होते ही विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक और शैक्षणिक हलचल तेज हो गई है। करीब 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य के चुनाव की दिशा में पहल की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पत्र जारी कर संबंधित सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, पीजी सेंटर सहरसा के पदाधिकारियों तथा अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर द्वारा जारी पत्र में सीनेट के निर्वाचित सदस्यों के चयन की प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार स्नातकोत्तर विभाग (ग्रुप-ए) से कुल तीन शिक्षक, अंगीभूत महाविद्यालयों (ग्रुप-बी) से कुल नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.