बलिया, जुलाई 26 -- बलिया। इनरव्हील क्लब के सत्र 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को आफिर्सस क्लब में हुआ। शुभारंभ आकर्षिका और अपराजिता के गणेश वंदना, पदाधिकारियों के इनरव्हील क्लब की प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वल से हुआ। इस दौरान क्लब की पूर्व अध्यक्ष सारिका सिंह ने नई अध्यक्ष मधु श्रीवास्तव को कॉलर पहनाकर शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम में कन्या को सलाई मशीन प्रदान किया गया तथा एक बालिका को एकवर्ष के पढ़ाई का खर्च दिया गया। वहीं पून सर्राफ, नम्रता सिंह, कंचन सिंह, रागिनी यादव ने क्लब की सदस्यता ग्रहण किया। सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने पौध रोपण किया। इस मौके पर नंदिनी तिवारी, नीलम सिंह, महेन्द्र पाल कौर, विभा सिंह, सपना पाठक आदि थीं। संचालन अनिता सन्हा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.