चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर।मधुसूदन महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय चक्रधरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जोश और उमंग के साथ मनाया गया। यह अवसर महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित रहा। मौके पर मुख्य अतिथि निदेशक श्यामलाल महतो कहा कि नारी सिर्फ परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी सशक्त धुरी है। उनकी भागीदारी के बिना समाज की प्रगति अधूरी है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को सर्वोपरि रखने की अपील की। मौके पर बी एड एवं डी एल एड के छात्र-छात्राओं ने नाटक (स्किट), भूमिका निभाना (रोल प्ले), और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रस्तुतियों में महिला अधिकार, लैंगिक समानता, और समाज में महिलाओं के योगदान को प्रभावी ढंग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.