गोड्डा, फरवरी 2 -- मेहरमा, एक संवाददाता: प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा में महा शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें कई राज्यों के महिला एवं पुरुष पहलवान अपना खम ठोकेंगे। इसी की तैयारी हेतु यमुना प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी हर साल की तरह भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसको आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।मेला संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर मधुरा मेला मैदान में स्वर्गीय चूल्हाई सिंह की स्मृति में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कि...