महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व मधुमेह दिवस और राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि मधुमेह एवं कैंसर से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों बीमारियों गंभीर है। नियमित जांच और उपचार से मधुमेह का इलाज किया जा सकता है। इसी प्रकार कैंसर से बचाव के लिए समय से जांच और सतर्कता बरतने की जरूरत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि मधुमेह अंधेपन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा एक प्रमुख कारण है। इसे स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधि और तंबाकू के सेवन परहेज करने रोका जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि जिन लोगों का शुगर स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें आंखों, किडनी, तंत्रि...