गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर पर शनिवार को मधुमेह, मोटापा एवं थायराइड से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क ओपीडी शिविर लगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से सायं 2 बजे तक चला, जिसमें डॉ. शुभादीप पाल ने वरिष्ठ नागरिकों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर उपस्थित मरीजों का ब्लड प्रेशर, वजन और शुगर की जांच की गई। तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर जीवनशैली, खान-पान और नियमित जांच को लेकर जरूरी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर की संचालन समिति के अध्यक्ष उपसभापति पवन त्रिपाठी, पार्षद अजय सिंह, विश्वजीत त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नोडल अधिकारी एनडी पाण्डेय समेत अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने ऐसे स्व...