बागपत, जनवरी 4 -- ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत क्षेत्र के बडोली गांव में कल्याण ग्रामोद्योग सेवा समिति में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मधुमक्खी के पालन व शहद निकालने के समय रखी जाने वाली सावधानी के विषय में बताया। चौधरी चरण सिंह बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र पंजोखरा शामली के रविकांत ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। गुलावठी के योगेश शर्मा ने मधुमक्खी पालन के संबंध में जानकारी दी। डॉ योगेश जिन्दल ने शहद का व्यापार करने की पूर्ण जानकारी दी। बताया कि भारत सरकार मधु मखी पालन के लिए लोन दे रही है, जिसमे 35 प्रतिशत छूट मिल रही है। इस अवसर पर सोनिया, बीना, पूनम, प्रवीण कुमार कश्यप, विकास राणा, अंकुर जिन्दल, प्रिया जैन, अनिल कश्यप, रोबिन कुमार गोयल, यश जैन, हिमांशु जैन आदि रहे।

हिं...