जौनपुर, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र रामनगर उपधान गांव में मधुमक्खियों के हमले से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता-पुत्र घायल हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, 85 वर्षीय मुन्नू सिंह मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए थे। मुन्नू सिंह के घर के सामने गड्ढा व झाड़-झंखाड़ है, जहा एक गूलर का पेड़ खड़ा है। वहीं मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा था। बीते सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे, बगल गांव गद्दोपुर निवासी गडेरिया रामराज पाल अपने पुत्र संतोष पाल के साथ सैकड़ों भेड़ों को वहीं चरा रहे थे। इसी दौरान भेड़-बकरियों के चारे के लिए रामराज पाल ने गूलर के पेड़ की डाल को एक बड़े लग्गे से काटने का प्रयास किया। डाल हिलते ही मधुमक्खियों का झुंड उग्र हो गया और 72 रामराज पाल व उनके पुत्र 40 संतोष पाल पर अचानक हमला कर दिय...