मधुबनी, जुलाई 5 -- झंझारपुर। अनुमंडलीय अस्पताल में मधुमक्खी के हमले से घायल दो महिलाओं को भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना लखनौर थाना क्षेत्र के खरबैर गांव में हुई। घायल महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय नंदी देवी और 55 वर्षीय सुंदेशा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नंदी देवी आम के बगीचे में गई थीं, तभी आम के पेड़ की डाली से मधुमक्खी का एक छत्ता टूटकर उनके सिर पर गिर गया। इससे मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया और काटना शुरू कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कुछ लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाकर वहां से निकाला। इसी बीच, नंदी देवी को देखने पहुंची सुंदेशा देवी को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। दोनों महिलाओं को तुरंत झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां नंदी देवी बेहोश अवस्था में पहुंची थीं। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.