प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराज। आजाद पार्क में छात्राओं पर मधुमक्खी के हमले ने सुबह-शाम को टहलने के लिए आने वाले शहरी भी चिंतित हो उठे हैं। पार्क में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनूप कुमार ने आजाद पार्क की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। पिछले 12 वर्षों से नियमित रूप से पार्क में टहलने आ रहे अनूप कुमार ने बताया कि पहले की तुलना में अब स्थितियां काफी खराब हो गई हैं। पिछले कुछ समय में पार्क में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हुई है जिससे हरियाली कम हुई है और पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा, पार्क में आवारा कुत्तों के झुंड बैठे रहते हैं, जिससे टहलने वालों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। शुक्र...