बाराबंकी, मार्च 16 -- हैदरगढ़। सीएचसी हैदरगढ़ परिसर में रविवार की सुबह मधुमक्खियों के हमले में एक वार्ड ब्वाय घायल हो गया। बाबा टीकारामन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बद्री विशाल मिश्र हैदरगढ़ सीएचसी परिसर में बनी कॉलोनी में निवास करते हैं। बद्री विशाल सुबह आठ बजे घर के सामने नल पर पानी लेने गए। इसी दौरान मधुमक्खियां के झुंड ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। वह चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार धुंआ करके मधुमक्खियों को भगाया। मधुमक्खियों के काटने से बद्री विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों ने बद्री विशाल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। सीएचसी पर डॉक्टर जयशंकर पांडे ने बताया वार्ड ब्वाय की हालत अब ठीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.