रायबरेली, फरवरी 8 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अधेड़ किसान फसलों की रखवाली करने के लिए जा रहा था। इसी बीच रास्ते में किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने धुंआ करके किसान की जान बचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव के रहने वाले 50 वर्षीय किसान पप्पू शनिवार दोपहर मवेशियों से खेत की रखवाली करने के लिए खेत की तरफ जा रहा था। इसी बीच लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गांव के पास ही मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे किसान मधुमक्खियों के हमले के बाद जख्मी होकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन आग जलाकर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया और बेहोशी की हालत में किसान को एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी अधीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.