गिरडीह, सितम्बर 15 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव निवासी 60 वर्षीय बुधन यादव की सोमवार को मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बुधन यादव अपने भाई व गांव के अन्य दो लोगों के साथ जलावन लाने के लिए गांव के जंगल गए हुए थे। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने बुधन यादव पर हमला कर दिया और उनके सिर सहित पूरे शरीर में डंक मार दिया। जिसके बाद बुधन यादव की तबीयत बिगड़ गई और वह जंगल में ही गिर गए। लेकिन इसके बाद भी मधुमक्खियों का झुंड उन पर आक्रमण करता रहा। जिसे देखकर जंगल साथ गए लोग डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए और दौड़ते हुए सिंघो स्थित घर पहुंचे। जहां पर उनलोगों ने बुधन के परिजन और गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव से काफी संख्या में लोग जंगल गए। जहां पर बुधन यादव को अचेता अवस्था में जमीन पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.