चम्पावत, फरवरी 15 -- टनकपुर, संवाददाता। टनकपुर में मधुमक्खियों के हमले में सास-बहू सहित तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गई। महिलाओं ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। तीनों महिलाओं का उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को आमबाग निवासी 45 वर्षीय अर्चना लोहनी पत्नी अनिल लोहनी घर के बाहर खेत में धनिया लेने गई थी। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अर्चना को बचाने आई उनकी सास 75 वर्षीय कमला लोहनी पत्नी कैलाश लोहनी पर भी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर शाम को पूर्वी बिचई निवासी 62 वर्षीय चंद्रकला जोशी पत्नी चंद्रशेखर घर के बाहर टहल रही थी। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने कुत्तों और महिला पर हमला कर दिया। डॉ़ आफताब ने बताया कि महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.