बाराबंकी, फरवरी 15 -- बाराबंकी। फतेहपुर में जानवर चराने गई बालिका पर अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला बोल दिया। उसे बचाने आई उसकी बड़ी बहन को भी मधुमक्खियों ने घेरकर शरीर पर बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने दोनों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। फतेहपुर गांव केरैकवारनपुरवा मजरे बसारा निवासी कमलेश की 15 वर्षीय पुत्री शिल्पी देवी शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर जानवर को चरा रही थी। इसी दौरान सैकड़ों मधुमक्खियों के झुण्ड ने उस पर हमला बोल दिया। वह चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन पिंकी उसे बचाने के लिए दौड़ी। मगर मधुमक्खियों ने उसे भी घेर लिया और पूरे शरीर पर सैकड़ों मधुमक्खियां चिपक गईं। बालिकाओं की आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। हजारों मधुमक्खियों को देख ग्रामीणों ने आग जलाकर धुंआ किया तो मधुमक्खियां भागी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.