गिरडीह, अक्टूबर 5 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत पचम्बा ग्राम में शुक्रवार की शाम मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान सावित्री देवी (70 वर्ष), पति लालू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सावित्री देवी अपनी पड़ोसी मुनिया देवी (52 वर्ष), पति भुनेश्वर यादव के साथ बगल के जंगल में मवेशी चराने गई थी। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। मुनिया देवी किसी तरह पास के पानी में कूदकर जान बचाने में सफल रही, जबकि सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गांव लौटने के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया परंतु, हालत बिगड़ने पर सावित्री देवी ने शनिवार सुबह अपने घर पर ही दम तोड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.