कुर्था, मार्च 2 -- जहानाबाद के कुर्था थाना क्षेत्र के लारी गांव निवासी जेपी सेनानी सह वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा सहित दो लोगों पर रविवार की सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह में विजय शर्मा अपने मकान के नजदीक खेतों की तरफ टहल रहे थे। कुछ देर बाद अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपना बचाव करने के लिए तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह मधुमक्खियों के हमले से अचेत होकर गिर पड़े। वहीं दो राहगीरों पर भी मधुमख्खियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद आनन फानन में वो लोग किसी तरह जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.