दुमका, अप्रैल 9 -- दुमका। प्रतिनिधि जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव में मंगलवार की सुबह गेहूं साफ करने के दौरान 58 वर्षीय दिवाकर यादव को मधुमक्खियों ने काट लिया। मधुमक्खियों के हमले से वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायल दिवाकर यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि दिवाकर अपने घर में ही गेहूं की ढेर की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक काफी संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए वे इधर-उधर भागने लगे,पर मधुमक्खियां उसे पर टूट गई। चेहरे और शरीर पर कई जगह काटने से वे घायल हो गए। शोर मचाने पर घर वालों ने किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.