गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गावां, गिरिडीह। मधुमक्खी काटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। यह घटना गावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घटित हुई है। हरला निवासी सुनीता देवी पति अजय यादव व गुंजन देवी पति सुखदेव यादव, सेरुआ निवासी चिंतामणि रविदास व सुमा देवी पति चिंतामणि रविदास व मंझने निवासी नीतू देवी पति रविन्द्र यादव, उषा देवी पति अशोक यादव, रुका देवी पति सुनील यादव को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया। घायल महिलाओं ने बताया कि जंगल पत्ता तोड़ने के दौरान मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों का इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया। डॉ काजिम खान ने बताया कि सभी घायलों का बेहतर इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.