मोतिहारी, अगस्त 14 -- मधुबन। मधुबन सीएचसी में करीब 14 सौ प्रसूता महिलाओं का प्रोत्साहन राशि बकाया है। सीएचसी के अनुसार 12 मार्च 2025 से यूएमएएनजी ऐप काम नहीं कर रहा है। इससे महिलाओं को प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। मार्च से करीब 14 सौ प्रसूताओं का प्रोत्साहन राशि बकाया है। इसका भुगतान ऐप में गड़बड़ी होने से नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन दर्जनों प्रसूता प्रोत्साहन राशि के लिए सीएचसी में दौड़ लगा रही हैं। कुछ प्रसूताओं के पेमेंट में आधार कार्ड,बैंक पासबुक बाधा उत्पन्न कर रहा है। कई प्रसूताओं का सभी कागजात जमा होने के बावजूद प्रोत्साहन राशि का पेमेंट नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि 2024 का बकाया करीब 6 सौ प्रसूता महिलाओं में से 350 प्रसूताओं को डीबीटी के माध्यम से राशि दी गयी है। शेष के प्रोत्साहन राशि का पेमेंट धीरे-घीरे हो रहा है।

हिंदी...