गिरडीह, जनवरी 21 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में साधु संतों का जुटान हो रहा है। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज मंगल आशीर्वाद से मंगलवार को मधुबन में साध्वियों के दो जत्थे का मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा दोनों जत्थे की गाजे बाजे के साथ अगवानी की गई। इस दौरान गुणायतन में कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। बताया गया कि शाश्वत तीर्थ पारसनाथ मधुबन साधु संतों की धर्म व्याख्यान से पुण्य प्रकाशित हो रहा है। मधुबन में लगातार साधु साध्वियों का जुटान हो रहा है। साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं के बीच धर्म कर्म का प्रवाह हो रहा है। मंगलवार को संत शिरोमणी आचार्य विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आर्यिका रत्न ऋजुमती माता जी का 9 साध्वियों का संघ तथा आर्...