गिरडीह, सितम्बर 13 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। विश्व मैत्री महोत्सव पर सत्य अहिंसा की पुण्य धरा पारसनाथ से विश्व भर को शांति का संदेश दिया गया। विभिन्न संप्रदाय वाले देश हिंदुस्तान में जाति भेद भूलकर मानवता धर्म का आह्वान किया गया। हर जीव में चेतना का प्रवाह के साथ साथ क्षमा उत्सव की महिमा का बखान किया गया। शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने मंच से णमोकार महामंत्र का गायन कर विश्व भर को शांति का संदेश दिया। बता दें कि मधुबन में महाविरायतन फाउंडेशन के मार्गदर्शन में विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव पर विश्व भर के लिए क्षमावाणी संदेश जारी किया गया। शांति, अहिंसा व त्याग की भूमि पारसनाथ से देश भर में अहिंसा का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने सभा को संबोधन णमोकार ...