गिरडीह, दिसम्बर 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जिनेन्द्र भगवान का मोक्ष कल्याणक के साथ मंगलवार को सम्मेदशिखर मधुबन में आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हो गया। पंच कल्याणक महोत्सव की धार्मिक विधियां श्रद्धालुओं के बीच जीवन के बंधन से मुक्त होकर अंनत सुख का संदेश दे गया। इस दौरान सूरी मंत्र वाचन व विविध धार्मिक विधियां पूरी कर भव्य प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया। प्रतिमा प्रतिष्ठा के बाद नूतन प्रतिमा दर्शन वंदन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव से मधुबन में भक्ति की बयार बह रही है। श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन होकर अध्यात्म की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। स...