गिरडीह, फरवरी 25 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ की पावन भूमि मधुबन में आत्मशुद्धि व पुण्य संचय का शाश्वत महापर्व अष्टान्हिका की धूम मची है। अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर मधुबन में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। मधुबन में भव्य शोभायात्रा के साथ अष्टान्हिका पर्व की धार्मिक विधियां शुरू की गई। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में साधु संतों के सानिध्य में पूजा आराधना की गई। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की शुरुवात मंगलवार को धार्मिक विधि विधान से की गई। अष्टान्हिका महापर्व पर साधु संतों के सानिध्य में विभिन्न मंदिरों में आठ दिवसीय पूजा विधान व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जैन अनुआई आठ दिनों तक लगातार साधना आराधना ...