मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- औराई, एक संवाददाता। प्रखंड से गुजरने वाली लखनदेई नदी से घिरी भरथुआ पंचायत के मधुवन बेसी गांव की परेशानी आजादी के बाद से आज तक कम नहीं हुई है। ग्रामीणों के लिए चचरी पुल जीवनदायिनी है। हर साल बाढ़ की विभीषिका झेल रही 1200 की आबादी को सड़क और पुल मयस्सर नहीं हुआ। बाढ़ आने पर चचरी पुल बह जाता है। पानी कम होने के बाद गांव के लोग आपस में चंदा इकट्ठा कर पुल बनाते हैं, जिसके सहारे लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीण कुशेश्वर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, रंजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस बार भी बाढ़ के पानी में पुल बह गया था। सोमवार को आपसी सहयोग से चचरी पुल बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुल और सड़क सपना हो गया है। हर साल चचरी पुल बह जाता है। पानी कम होने पर फिर से बनाते हैं। इस बार भी पहली बारिश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.