गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- मधुबन बापूधाम वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी जीडीए उपाध्यक्ष से मिले गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम योजना में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके विरोध में सोमवार को मधुबन बापूधाम वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी जीडीए उपाध्यक्ष से मिले। साथ ही इस योजना में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई। मधुबन बापूधाम वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जीडीए ने इस योजना में सात पॉकेट विकसित किए है या कर रहा है। लेकिन इन पॉकेट में अभी तक बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि योजना में वर्ष 2009-10 से आवंटी भवन, भूखंड लेकर बुनियादी सुविधा जैसे सीवर, सड़कें, बिजली, पानी की आपूर्ति कराने की मांग कर रहे है। क्षेत्र में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। साथ ही पार्कों भी पूरी तरह वि...