गिरडीह, नवम्बर 17 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ दर्शन वंदन के बाद मधुबन स्थित धर्मशाला में राजस्थान के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। अचानक हृदयगति रुक जाना मौत की वजह बतायी जा रही है। तीर्थयात्री की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मधुबन से लेकर पीरटांड़ तक स्वास्थ्य सुविधा पर सवाल उठ रहा है। बताया जाता है कि रविवार शाम अचानक मधुबन स्थित निहारिका धर्मशाला में राजस्थान के अजमेर निवासी 53 वर्षीय आशीष सालगिया की मौत हो गई। आशीष सालगिया अपने परिवार संग सम्मेदशिखर की यात्रा पर मधुबन पहुंचे थे। रविवार को पारसनाथ पर्वत की पैदल वंदना कर निहारिका धर्मशाला पहुंचे। संस्था के केंटिन में चाय नास्ते के बाद कमरे की तरफ गए। कमरा के दरवाजा पर पहुंचते ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। आशीष सालगिया अचानक नीचे गिर गए। देखते ही लोगों की भीड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.