मोतिहारी, नवम्बर 19 -- मधुबन। मधुबन प्रखंड में पैक्सों द्वारा धान की खरीदारी अभी तक शुरू नहीं की गयी है। इससे किसान औने-पौने कीमत पर बाजारों में धान बेचने के लिए विवश हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने सामान्य धान की खरीदारी का दर 2 हजार 3 सौ 69 रूपए व ग्रेड-ए धान की खरीदारी का दर 2 हजार 3 सौ 89 रूपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किंतु पैक्सों द्वारा द्वारा धान की खरीदारी अभी तक शुरू नहीं की गयी है। वर्तमान में किसान खुले बाजार में 16 सौ से 17 सौ रूपए धान बेचने के लिए विवश हैं। कई पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि इस क्षेत्र में अंतिम समय में धान की फसल वर्षा से नष्ट हो जाने के कारण धान की गुणवत्ता में भारी कमी आ गयी है। साथ ही उन्हें अभी तक लक्ष्य भी नहीं मिला है। धान की खरीदारी के लिए प्रचार-प्रसार भी नहीं हो रहा है। बीसीओ जीतेन्द्र कुमार...