मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी, संवाददाता। साइबर शातिरों ने गुरुवार को मधुबनी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसकी जानकारी मिलते ही बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग बाहर भागने लगे। कोर्ट प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपांकर पांडेय खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाने में जुटे रहे। धमकी का ई-मेल कोर्ट की अधिकृत आईडी पर भेजा गया था। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कोर्ट कैंपस को सुरक्षा घेरे में लेकर मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से बारीकी से तलाशी ली गई। घंटों चली जांच के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद पुलिस देर शाम तक परिसर में मुस्तैद रही।एसपी योगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.