मधुबनी, फरवरी 21 -- खजौली/मधुबनी,निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य की 436 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें मधुबनी जिला में 79 पैक्सों में चुनाव होना है। यह चुनाव उन समितियों में कराया जाएगा जो अधिक्रमित/विघटित हैं या जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है अथवा पद रिक्त हैं। सविरोध की स्थिति में मतदान 18 मार्च को होगा। नामांकन 6 और 7 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक भरा जाएगा। 9 व 10 मार्च को संवीक्षा होगी, जबकि 11 मार्च को अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन किया जाएगा। मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 20 मार्च को होगी। अधिसूचना के अनुसार प्रबंधकारिणी समिति में अनुसूचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.