मधुबनी, दिसम्बर 11 -- झंझारपुर(मधुबनी), निज प्रतिनिधि। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल से अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क में सैनिया चौक स्थित सनी आनंद ट्रेडर्स नामक हार्डवेयर की एक दुकान से गुरुवार देर शाम अपराधियों ने पिस्तौल की बल पर 5 लाख रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी व्यवसायी श्रीमोहन झा ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। हार्डवेयर दुकान के मालिक महरैल गांव निवासी श्रीमोहन झा ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि महरैल गांव के सोनू झा ने सीने पर पिस्तौल सटाकर कलेक्शन का 5 लाख रुपया नगद एवं गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करना व शोर मचाने पर जब स्टाफ पहुंचे तो उसे भी धमकी दी। उन्होंने बताया कि पिस्टल के साथ पहुंचे सोनू झा के साथ तीन-चार अन्य व्यक्ति भी थे। देर शाम रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा पहुंचकर मामले की गहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.