बगहा, मई 24 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के मुर्गहवा गांव में शराबी पति बहारन साह ने गुरुवार रात गर्भवती पत्नी लक्ष्मीना देवी की बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। पिटाई के बाद पति घर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर यूपी के कुशीनगर जिले के मदनपुर भेड़िहारी से मायके वाले पहुंचे और उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही गर्भवती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मदनपुर भेड़िहारी गांव के अशोक साह की पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.