विधि संवाददाता, जून 24 -- बिहार के मधुबनी जिले में मुकदमा की पैरवी करने आए महेश्वर सिंह 60 वर्ष की मारपीट के बाद मौत हो गई। मृतक खजौली थाना क्षेत्र के शराबे मंगती टोल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपने वकील से मुलाकात करने के बाद मुकदमा में पैरवी करने न्यायालय आए थे। कोर्ट के बाहर एक होटल के सामने सड़क पर विपक्ष की महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने लगी। वह जान बचाकर अनुमंडल कार्यालय की ओर भागा। लोगों के अनुसार विपक्षी उसे खदेड़ रही थी। इसी दौरान वह गिर गया और बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार दल-बल के साथ कोर्ट कैंपस के आसपास लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार तीन लोगों को पुलिस ...