बगहा, फरवरी 5 -- मधुबनी/एक प्रतिनिधी/ गंडक पार के मधुबनी प्रखंड में बनने वाला डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका हैं। निर्माण कार्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम पटना के तहत प्रकाश इंद्रा ग्रुप द्वारा कराया जा रहा हैं। यह कार्य 17 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक रिंकू सिंह को बधाई दिया जा रहा हैं। मौके पर उपस्थित ग्रामीण रविंद्र यादव, मंटू यादव, धनंजय यादव, अंबिका यादव, किशोर यादव आदि ने बताया कि, प्रकाश इंद्रा ग्रुप द्वारा डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जा रहा हैं। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा हैं। अभी शुरुआती दौर में निर्माण कार्य ले आउट किया जा रहा हैं। प्रकाश इंद्रा ग्रुप द्वारा कार्य को अच्छी तरह से कराया जा रहा हैं। डिग्री कॉलेज में पढ़ने के लिए अब बच्चों को नही...