मधुबनी, फरवरी 4 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। फर्जी सिम कार्ड और आधार के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ईओयू और मधुबनी पुलिस की टीम ने बुधवार को शहर के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड जारी करने और आधार के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ की गई है। शहर के तिरहुत कॉलोनी, स्टेशन रोड, लहेरियागंज, भौआड़ा और बाटा चौक जैसे इलाकों में टीम ने दबिश दी। जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरोह के तार विदेश से भी जुड़े हैं। हिरासत में लिए गए अधिकतर लोग मोबाइल सिम विक्रेता या आधार आधारित लेनदेन के काम से जुड़े बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में इंटरमीडिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.