मधुबनी, अगस्त 2 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। मिथिला स्टूडेंट यूनियन मधुबनी मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर फिर से जोरदार आंदोलन करेगा। 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट के समक्ष विशाल धरना के माध्यम से मधुबनी मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रिय रंजन पांडेय ने कहा कि मधुबनी मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी मांग को लेकर कई वर्षों से संघर्ष किया जाता रहा है। 2018 में किए गए आमरण अनशन के दौरान तत्कालीन सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील सिंह के माध्यम से मधुबनी सदर अनुमंडल अंतर्गत राजनगर प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन को विद्यालय के लिए जमीन भी उपलब्ध कराई गई थी। मधुबनी सदर अनुमंडल में केंद्रीय विद्यालय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.