पटना, जनवरी 28 -- जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समृद्धि यात्रा के दौरान मधुबनी जिले को दी गई 391 करोड़ रुपये की विकासात्मक सौगात ऐतिहासिक है। इससे जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। बुधवार को सोशल संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 395 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की प्राथमिकता कागजी घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला विकास है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मधुबनी जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, डेयरी, खेल और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...